एंटवर्प, भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम को 2 . 1 से हराकर यूरोप दौरे पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की । लालथांटलुआंगी (35वां मिनट) और गीता यादव (50वां मिनट) ने भारत के लिये गोल किये । पहला हाफ गोलरहित रहा ।
भारत के लिये पहला गोल लालथांटलुआंगी ने पेनल्टी स्ट्रोक पर किया । बेल्जियम के लिये आखिरी क्वार्टर में वान हेलेमोंट (48वां मिनट) ने बराबरी का गोल दागा । इसके दो मिनट बाद ही हालांकि गीता ने विजयी फील्ड गोल किया ।
इसके बाद भारत ने आखिरी दस मिनट बेल्जियम के हमलों का जमकर सामना किया और कोई गोल नहीं गंवाया । पहले मैच में भारत ने बेल्जियम को 3 . 2 से मात दी थी । अब भारतीय टीम 12 जून को तीसरा और आखिरी मैच खेलेगी ।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common