करवार में आईएनएस कदंब में भारतीय नौसेना द्वारा कर्नाटक नौसेना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के अधीन एक नया भर्ती केंद्र स्थापित किया गया है। नए भर्ती केंद्र की स्थापना के साथ, INS कदंब भारतीय नौसेना के लिए अखिल भारतीय स्तर पर दसवाँ भर्ती प्रतिष्ठान बन गया है।01/2026 अग्निवीर बैच के लिए प्रथम चरण-2 भर्ती 10 से 15 नवंबर 2025 तक की जा रही है।
इस अवसर पर कार्मिक शाखा/नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली और पश्चिमी नौसेना कमान, मुंबई के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।भर्ती अभियान के सुचारू और सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, सावधानीपूर्वक योजना और रसद एवं चिकित्सा सहायता सहित व्यापक प्रशासनिक व्यवस्था भी की गई है।
कार्यक्रम के दुर्घटना-मुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ प्रभावी संपर्क और समन्वय स्थापित किया गया है।यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि इससे पश्चिमी समुद्र तट पर एक और भर्ती प्रतिष्ठान जुड़ गया है। स्थानीय लोगों के साथ जुड़ाव को मजबूत करने के अलावा, यह कर्नाटक, दक्षिणी महाराष्ट्र और गोवा के युवाओं को भारतीय नौसेना में शामिल होने और गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्र की सेवा करने का अवसर भी प्रदान करता है।https://x.com/PIB_India/status/1988553331560665170/photo/1