भारतीय नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

मॉरीशस की आधिकारिक यात्रा पर गए नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने 12 अगस्त को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की।इस बैठक के दौरान मॉरीशस में भारत के उच्चायुक्त अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

बैठक के दौरान समुद्री सुरक्षा सहयोग को मज़बूत करने, ट्रेनिंग के आदान-प्रदान, सूचना साझा करने के तंत्र, क्षमता-निर्माण के प्रयासों और भारतीय नौसेना तथा मॉरीशस नेशनल कोस्ट गार्ड के बीच ऑपरेशनल संबंधों पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान, स्वामीनाथन ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री को भरोसा दिलाया कि मॉरीशस पुलिस बल और नेशनल कोस्ट गार्ड की क्षमता बढ़ाने और क्षमता-निर्माण के प्रयासों में भारतीय नौसेना का पूरा समर्थन, सहायता और सहयोग मिलेगा।https://x.com/indiannavy/status/2087511649754415172/photo/1

%d bloggers like this: