भारत निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल को अंतिम रूप दिया

नयी दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल को अंतिम रूप दे दिया है। यह चुनाव जगदीप धनखड़ के पद से इस्तीफे के कारण आवश्यक हो गया है। आयोग ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है जिसमें राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य मनोनीत सदस्य और लोकसभा के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं।

एक बयान में चुनाव प्राधिकरण ने कहा कि उसने 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की सूची को अंतिम रूप दे दिया है।

चुनाव आयोग ने कहा कि निर्वाचक मंडल की सूची अधिसूचना की तारीख से चुनाव आयोग कार्यालय में स्थापित एक काउंटर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगी जिसकी घोषणा जल्द ही होने की संभावना है।

धनखड़ ने अपने कार्यकाल की समाप्ति से लगभग दो साल पहले 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: