विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत ने बोलीविया की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा क्षमता को सहारा देने के लिए जीवन रक्षक और ज़रूरी दवाइयों की आठ मीट्रिक टन की खेप भेजी है।
इस मदद को “ग्लोबल साउथ के सहयोगी की मदद का हाथ बढ़ाना” बताते हुए मंत्रालय ने कहा कि यह खेप बोलीविया के लिए भारत के समर्थन के हिस्से के तौर पर भेजी गई थी।मंत्रालय ने कहा कि भारत एकजुटता और साझा प्रगति के ज़रिए अपने सहयोगियों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है। https://x.com/MEAIndia/status/2086499367847178542/photo/3