भारत ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार मिशन के तहत तीन गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाए

नयी दिल्ली, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (एसएनएसपीए) के तहत तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स खिताब हासिल किए हैं जो निवारक और महिला-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मान्यता देता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि एक महीने में स्वास्थ्य प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक 3.21 करोड़ लोगों का पंजीकरण एक सप्ताह में ऑनलाइन ब्रेस्ट कैंसर जांच के लिए सबसे अधिक 9.94 लाख लोगों का पंजीकरण और एक सप्ताह में राज्य स्तर पर ऑनलाइन वाइटल साइन जांच के लिए सबसे अधिक 1.25 लाख लोगों का पंजीकरण किया गया जिससे यह तीन गिनीज रिकार्ड बने।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितंबर से दो अक्टूबर 2025 तक देशभर में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत की थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा “सेवा को संकल्प और ‘भारत प्रथम’ को प्रेरणा मानकर हमारी माताएं बहनें और हमारी नारी शक्ति ही राष्ट्र की प्रगति की नींव हैं। अगर मां स्वस्थ रहती है तो पूरा परिवार स्वस्थ रहता है।”

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान महिलाओं किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण में सुधार पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य बिमारी की शुरुआत में ही उसकी पहचान को सुदृढ़ करना आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना और परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए सशक्त बनाना है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: