भारत-ब्रिटेन संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘अजेय वारियर-25’ राजस्थान में शुरू

भारत-ब्रिटेन संयुक्त सैन्य अभ्यास “अजेय वारियर-25” का आठवां संस्करण राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हुआ। 14 दिवसीय यह द्विपक्षीय अभ्यास 17 से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा।

इस अभ्यास में भारतीय सेना और ब्रिटिश सेना के बराबर प्रतिनिधित्व वाले 240 कर्मी शामिल होंगे। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व सिख रेजिमेंट के सैनिक कर रहे हैं।संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत आयोजित यह अभ्यास अर्ध-शहरी वातावरण में आतंकवाद-रोधी अभियानों पर केंद्रित है।

अगले दो हफ्तों के प्रशिक्षण में ब्रिगेड स्तर पर संयुक्त मिशन योजना, एकीकृत सामरिक अभ्यास, सिमुलेशन-आधारित परिदृश्य और वास्तविक जीवन की आतंकवाद-रोधी आकस्मिकताओं को दर्शाने वाले कंपनी-स्तरीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण अभ्यास शामिल होंगे।अभ्यास का उद्देश्य सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना, सामरिक दक्षता को बढ़ाना और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जटिल अभियानों के प्रबंधन हेतु समन्वित प्रतिक्रियाएँ विकसित करना भी है।

2011 से हर दो साल में आयोजित होने वाला, अजय वारियर भारतीय सेना और ब्रिटिश सेना के बीच एक प्रमुख अभ्यास बन गया है। 2025 का संस्करण व्यावसायिकता, सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता एवं वैश्विक शांति के प्रति प्रतिबद्धता के साझा मूल्यों को और सुदृढ़ करता है।https://x.com/sidhant/status/1990399976514506850/photo/1

%d bloggers like this: