7 नवंबर, 2024 को भारत-भूटान सीमा पर तीसरे देश के नागरिकों के प्रवेश/निकास के लिए असम के दर्रांगा में आव्रजन चेक पोस्ट का उद्घाटन भूटान के प्रधानमंत्री ल्योंचेन दाशो शेरिंग तोबगे की उपस्थिति में किया गया।यह याद किया जा सकता है कि नवंबर 2023 में भूटान के राजा की भारत यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों ने तीसरे देश के नागरिकों के भूमि मार्ग से प्रवेश और निकास की सुविधा के लिए भूटान और भारत के बीच दर्रांगा (असम)/समद्रुप जोंगखर (भूटान) को आव्रजन चेक पोस्ट के रूप में नामित करने पर सहमति व्यक्त की थी।उद्घाटन के दौरान असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने भूटान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्री संबंधों और सीमा पार बुनियादी ढांचे के विकास तथा लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए हाल ही में की गई पहलों पर जोर दिया। उन्होंने भूटान की शाही सरकार की प्राथमिकताओं के आधार पर साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री तोबगे ने दर्रांगा में आव्रजन जांच चौकी के चालू होने का स्वागत किया, जिससे पूर्वी भूटान में पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और उन्होंने इस क्षेत्र में अधिक संपर्क को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। उद्घाटन समारोह में गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार, विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा, भूटान के विपक्ष के नेता दाशो पेमा चेवांग, भारत और भूटान के निर्वाचित प्रतिनिधि और दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इससे पहले, तीसरे देश के नागरिकों को केवल पारो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे या जयगांव-फुएंत्शोलिंग भूमि सीमा के माध्यम से भूटान में प्रवेश/निकास की अनुमति थी। तीसरे देश के नागरिकों के लिए इस नए आव्रजन जांच चौकी के खुलने से संपर्क को और बढ़ावा मिलने, पर्यटन और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। https://x.com/MEAIndia/status/1854461813804454014/photo/1