केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण नियमों के कार्यान्वयन को सुदृढ़ करने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और प्रदूषण नियंत्रण समितियों के सदस्यों के साथ दिल्ली में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में राज्य-स्तरीय प्रगति का आकलन किया गया।जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 को अपनाने, विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व (ईपीआर) विनियमों के कार्यान्वयन और विभिन्न अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रवर्तन पर चर्चा की गई। बैठक में ऑनलाइन निगरानी प्रणालियों के माध्यम से औद्योगिक प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपायों की भी समीक्षा की गई।
मंत्री महोदय ने पर्यावरण प्रशासन को बेहतर बनाने और दिल्ली में स्वच्छ वायु एवं जल सुनिश्चित करने के लिए सख्त अनुपालन, डेटा पारदर्शिता और तकनीकी नवाचार की आवश्यकता पर बल दिया।