मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करना महत्वपूर्ण: कॉनराड संगमा

इंफाल  मेघालय के मुख्यमंत्री एवं नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) अध्यक्ष कॉनराड संगमा ने कहा कि मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल होना बहुत जरूरी है।मणिपुर की दो दिवसीय यात्रा पर इंफाल हवाई अड्डे पर पहुंचे संगमा ने संवाददाताओं से कहा  ‘‘लोगों से जुड़ना महत्वपूर्ण है। अगर हम जमीनी स्तर और लोगों से नहीं जुड़ते हैं तो कहीं न कहीं हम चूक रहे हैं। इसलिए हमारा विचार है कि हम लोगों तक पहुंचे और उनकी बात सुने। हम उन तक पहुंचना  उनकी बात सुनना और सुझाव लेना चाहते हैं।’’

             मुख्यमंत्री के साथ ही एनपीपी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले संगमा ने कहा कि वह पार्टी नेताओं  हितधारकों  विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों और कुल मिलाकर मणिपुर के लोगों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि वह राज्य में स्थिति का जायजा लेने  सभी हितधारकों के साथ बातचीत करने और यह देखने के लिए आए हैं कि हम हालात को कैसे सुधारें तथा मणिपुर में सामान्य स्थिति कैसे बहाल की जाए।’’ मणिपुर की 60 सदस्यीय राज्य विधानसभा में एनपीपी के सात विधायक हैं। संगमा ने कहा  ‘‘कई प्रयास किए गए हैं और कुछ ने परिणाम दिए हैं जबकि कुछ के अब तक फल नहीं मिले हैं। हमें उम्मीद है कि अधिक जुड़ाव और बातचीत के साथ हम मणिपुर में धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर बढ़ेंगे।’’

             संगमा ने कहा  ‘‘एक पार्टी के रूप में हमारा प्रयास यह देखना है कि हम सामान्य स्थिति बहाल करने में किस प्रकार भूमिका निभा सकते हैं। हम मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल देखना चाहेंगे और उस सामान्य स्थिति का एक हिस्सा मणिपुर में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार देखना भी है।’’ उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में काफ़ी हद तक कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। हिंसा में कमी आई है। हालांकि यह पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुई है। एनपीपी अध्यक्ष ने कहा  ‘‘यह एक प्रक्रिया है और हमें उम्मीद है कि हम इसे आगे ले जा सकेंगे।’’  उन्होंने कहा  ‘‘मेरा दौरा स्थिति का आकलन करने और यह देखने के लिए है कि एक पार्टी के रूप में हम इसमें किस प्रकार भूमिका निभा सकते हैं… ।’’ संगमा ने कहा  ‘‘चुनाव में अभी काफी समय है और राज्य में शांति तथा सामान्य स्थिति बहाल होना जरूरी है।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: