दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली विधानसभा परिसर में आयोजित राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया।नेवा का उद्देश्य विधायी कार्यवाही को पूरी तरह से डिजिटल और कागज़ रहित बनाना है, जिससे पारदर्शिता, दक्षता और पर्यावरणीय स्थिरता में वृद्धि हो। सिरसा ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी डिजिटल इंडिया पहल की दिशा में एक ठोस कदम बताया, जिसका उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है।
दिल्ली विधानसभा द्वारा आगामी मानसून सत्र से पहले आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को विधायी प्रक्रिया को सुदृढ़ करने का एक अनूठा प्रयास बताया गया।इस कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष विशेष रवि, कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह और रविंदर सिंह इंद्राज सहित कई अन्य विधायक उपस्थित थे।https://x.com/mssirsa/status/1947998811126895003/photo/1