मिजोरम में 76.68 प्रतिशत छात्र कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण

आइजोल, मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीएसई) द्वारा आयोजित 10 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में कुल 76.68 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं जिसके परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। बोर्ड ने यह जानकारी दी। एमबीएसई ने मंगलवार को कहा कि बोर्ड परीक्षा में लड़कों ने लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया और 77.86 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। लड़कियों की उत्तीर्णता 75.63 प्रतिशत रही।

बोर्ड ने कहा कि वर्ष 2022 के बाद से यह लगातार चौथी बोर्ड परीक्षा है जिसमें लड़कों ने बाजी मारी है और वे लड़कियों से आगे हैं। एमबीएसई द्वारा मंगलवार को घोषित परिणामों के अनुसार 10 071 लड़कियों सहित 18 946 छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए और उनमें से 76.68 प्रतिशत ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की जो पिछले वर्ष के 73.37 प्रतिशत उत्तीर्णता से 3.31 फीसदी अधिक है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: