लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री आज लोकभवन सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की महिला सशक्तीकरण बाल विकास और रोजगार सृजन को नई गति देने वाली कई बड़ी पहल की शुरुआत करेंगे।
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सोमवार को लोकभवन के सभागार में 10 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को ‘ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस’ वितरित किए जाएंगे जिनमें स्टैडियोमीटर इन्फैंटोमीटर और मदर एंड चाइल्ड वेटिंग स्केल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भर में कुल 1 33 282 स्टैडियोमीटर 10 553 इन्फैंटोमीटर और 58 237 वेटिंग स्केल वितरित किए जाएंगे जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी और अधिक सटीक व प्रभावी हो सकेगी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा 10 नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा जबकि 46 जिलों में जनप्रतिनिधियों द्वारा 739 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा 42 जिलों में 15 203 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री आंगनवाड़ी केंद्र भवनों के नए डिजाइन का भी विमोचन करेंगे जिसकी लागत लगभग 30.32 लाख रुपये प्रति भवन है। इसके अलावा 13 जिलों में 633 आंगनवाड़ी केंद्रों 28 जिलों में 71 बाल विकास परियोजना कार्यालयों और 27 जिलों में 69 अन्य केंद्रों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही 70 जिलों में 2 468 आंगनवाड़ी केंद्रों और 29 जिलों में 69 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण किया जाएगा।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common