मैक्रों ने विरोध के बावजूद पेंशन सुधार को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

पेरिस, पेरिस और फ्रांस के अन्य शहरों में सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने की योजना के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बीच बृहस्पतिवार को सैकड़ों हजारों लोगों ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने जोर देकर कहा कि वह प्रस्तावित पेंशन सुधारों के साथ आगे बढ़ेंगे।

राष्ट्रव्यापी हड़तालों के दौरान पूरे फ्रांस में परिवहन, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक सेवाएं गंभीर रूप से बाधित रहीं।

स्पेन के बार्सिलोना एक फ्रांसीसी-स्पेनिश शिखर सम्मेलन में एक संवाददाता सम्मेलन में मैक्रॉन ने कहा कि पेंशन प्रणाली को ‘बचाने’ के लिए ‘हमें वह सुधार करना चाहिए’।

मैक्रो की इस योजना के खिलाफ फ्रांसीसी कर्मचारी संघों ने 31 जनवरी से नये सिरे से देश व्यापी हड़ताल और प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

देश के आठ बड़े कर्मचारी संघों ने बृहस्पतिवार को योजना के खिलाफ अपने पहले बड़े प्रदर्शन के बाद बैठक की और एक बयान जारी करके योजना को बंद करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की बात कही।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: