मैक्रों ने 2030 तक सैन्य खर्च बढ़ाने की योजना का प्रस्ताव दिया

मॉंट डे मरसान (फ्रांस), फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को इस दशक के अंत तक रक्षा खर्च में पर्याप्त वृद्धि और उभरते खतरों का सामना करने तथा यूक्रेन में युद्ध के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए फ्रांस की परमाणु संपन्न सेना को मजबूत बनाए जाने का प्रस्ताव दिया।

मैक्रों ने 2024-2030 की अवधि के लिए सैन्य खर्च में 413 अरब यूरो के प्रस्ताव की घोषणा की।

उन्होंने यूक्रेन युद्ध और अन्य खतरों के मद्देनजर नई रक्षा रणनीति पर सैन्य कर्मियों को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया।

मैक्रों ने हाइब्रिड युद्ध, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर बढ़ते साइबर हमलों और आतंकवाद से लगातार खतरों का जिक्र किया। उन्होंने फ्रांस के परमाणु शस्त्रागार के आधुनिकीकरण का भी आह्वान किया।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: