मैनचेस्टर सिटी ने आर्सेनल को 1-0 से हराकर एफए कप से बाहर किया

मैनचेस्टर, नाथन एके के गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने आर्सेनल को 1-0 से हराकर एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

चौथे दौर के इस मैच में एके ने 64वें मिनट में गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

आर्सेनल इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर सिटी पर पांच अंक की बढ़त बनाए हुए हैं। सिटी ने इस जीत से आर्सेनल का सभी प्रतियोगिताओं में लगातार सात मैच जीतने के अभियान पर भी रोक लगा दी। सिटी की यह सभी प्रतियोगिताओं में लगातार तीसरी जीत है।

मैनचेस्टर सिटी और आर्सेनल प्रीमियर लीग में 15 फरवरी को आमने सामने होंगे।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: