मोरक्को के बाद अल्जीरिया ने भी अफ्रीकी कप के लिये क्वालीफाई किया

केपटाउन, स्ट्राइकर बगदाद बूनेजा के गोल की मदद से अल्जीरिया ने नाइजर को 1.0 से हराकर अफ्रीकी कप आफ नेशंस फुटबॉल टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई कर लिया जो अगले साल आइवरी कोस्ट में होगा ।

इससे पहले विश्व कप सेमीफाइनल खेलने वाली मोरक्को भी टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई कर चुकी है । बगदाद ने छठे मिनट में यह गोल किया जो निर्णायक साबित हुआ । ग्रुप एफ से दूसरे क्वालीफाइंग स्थान के लिये तंजानिया, नाइजर और युगांडा के बीच टक्कर है । पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका और लाइबेरिया का मैच 2.2 से बराबर रहने के बाद मोरक्को ने खेले बिना ही क्वालीफाई कर लिया था ।

अन्य क्वालीफाइंग मुकाबलों में नाइजीरिया ने गिनिया बिसाउ को 1.0 से हराया । वहीं अंगोला और घाना ने 1.1 से ड्रॉ खेला ।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: