युगांडा में इबोला वायरस का नवीनतम प्रकोप समाप्त हुआ: अधिकारी

कंपाला, युगांडा में इबोला वायरस का नवीनतम प्रकोप समाप्त हो गया है।

युगांडा की सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को यह घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री रूथ एसेंग ने पत्रकारों को बताया कि पिछले 42 दिनों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

सितंबर में प्रकोप की घोषणा के बाद से युगांडा में 56 मौतों सहित 142 मामले सामने आये थे। इबोला के सूडान स्वरूप का कोई प्रमाणित टीका नहीं है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: