यूरोपीय क्वालीफायर : एमबाप्पे की फ्रांस ने जीत के साथ आगाज किया

जिनेवा, काइलियान एमबाप्पे की कप्तानी वाली फ्रांस टीम ने यूरोपीय फुटबॉल क्वालीफायर में आयरलैंड को 1.0 से हराकर शानदार शुरूआत की । फ्रांस के लिये 50वें मिनट में बेंजामिन पावार्ड ने गोल किया । अन्य मैच में सर्बिया ने दुसान ब्लाहोविच के दो गोल की मदद से मोंटेनीग्रो को 2.0 से हराया । वहीं पोलैंड ने रॉबर्ट लेवांडोवस्की के गोल की मदद से अलबानिया को 1.0 से मात दी ।

हंगरी ने बुल्गारिया को 3.0 से हराया । आस्ट्रिया ने एस्टोनिया को 2.1 से शिकस्त दी । स्वीडन ने चोटिल ज्लाटान इब्राहिमोविच के बिना खेलते हुए भी अजरबैजान को 5 . 0 से हराया।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: