योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार, माफिया राज को लेकर बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमला बोला

रामपुरहाट (पश्चिम बंगाल), उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में भ्रष्टाचार जबरन वसूली और “माफिया राज” ने पश्चिम बंगाल को “पहचान के संकट” में धकेल दिया है।

आदित्यनाथ ने भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में बीरभूम जिले के रामपुरहाट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल के लोगों को अब तृणमूल कांग्रेस की जरूरत नहीं है और मतदाताओं से आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा पिछले 15 वर्षों से बंगाल पहचान के संकट का सामना कर रहा है। तृणमूल कांग्रेस सरकार में आतंक जबरन वसूली भ्रष्टाचार और माफिया राज प्रदेश की पहचान बन गए हैं।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आम लोगों खासकर महिलाओं और युवाओं के बीच डर का माहौल उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा लोग खौफ में जी रहे हैं। बेटियां और बहनें सुरक्षित नहीं हैं युवाओं का कोई भविष्य नहीं है और राजनीतिक संरक्षण में माफिया पनप रहे है। भाजपा इस माफिया संस्कृति को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने से पहले के हालात की तुलना पश्चिम बंगाल से करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि उनका राज्य भी कभी लगातार दंगों कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का गवाह रहा था उन्होंने कहा बंगाल में आज जो स्थिति दिख रही है वह नौ साल पहले उत्तर प्रदेश में थी। वहां अराजकता भय दंगे आपराधिक गिरोह और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार था। विकास के लिए दिए गए धन को लूट लिया जाता था।

यह दावा करते हुए कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के तहत परिवर्तन आया है आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल की समस्याओं का जवाब डबल इंजन सरकार है। उन्होंने कहा नौ साल पहले उत्तर प्रदेश में हर दूसरे या तीसरे दिन दंगे होते थे। त्योहार शांति से नहीं मनाए जा सकते थे। महिलाएं असुरक्षित थीं गुंडागर्दी चरम पर थी और अपराधियों और माफिया ने सब कुछ नियंत्रित कर रखा था। आज स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। उन्होंने कहा बंगाल के लिए एकमात्र उपाय डबल इंजन वाली भाजपा सरकार है।

आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ सरकार पर केंद्रीय धन की हेराफेरी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली से गरीबों और विकास के लिए पैसा भेजते हैं लेकिन तृणमूल नेता और उनके समर्थक उस पैसे को लोगों तक पहुंचने से पहले ही लूट लेते हैं। भाजपा के विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र ने अनुच्छेद 370 को हटाकर उनके विजन को पूरा किया है।

आदित्यनाथ की टिप्पणी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच बढ़ते वाकयुद्ध के बीच आई है जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बार-बार भाजपा पर अपनी राजनीति थोपने और बंगाल की संस्कृति और पहचान को कमजोर करने का आरोप लगा रही हैं।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: