पुणे, भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी साव महाराष्ट्र के लिए नौ अक्टूबर तक गहुंजे के एमसीए स्टेडियम में तीन दिवसीय अभ्यास मैच में अपनी पूर्व घरेलू टीम मुंबई के खिलाफ खेलेंगे। साव ने 2016-17 में मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था और उसके बाद 2018-19 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। पिछले सत्र के बाद वह अपनी घरेलू टीम छोड़कर मध्य प्रदेश और केरल के पूर्व स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर जलज सक्सेना के साथ महाराष्ट्र में शामिल हो गए थे।
साव और सक्सेना दोनों को महाराष्ट्र टीम में है जिसमें भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ भी शामिल होंगे। मुंबई की कप्तानी भारतीय ऑलराउंडर शारदुल ठाकुर द्वारा किए जाने की उम्मीद है। अजिंक्य रहाणे के लाल गेंद वाले क्रिकेट से हटने के बाद उनके इस घरेलू टीम के पूर्णकालिक कप्तान बनने की उम्मीद है।
हालांकि मुंबई की टीम भारतीय स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के बिना मैदान पर उतरेगी जिन्होंने पीठ की समस्या के कारण लाल गेंद से क्रिकेट से ब्रेक लिया है।अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए के दूसरे चार दिवसीय अनौपचारिक मैच और वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से नाम वापस ले लिया था।
महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) ने इस मैच में प्रशंसकों के लिए मुफ्त प्रवेश की घोषणा की है। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सत्र के अपने पहले मैच के लिए मुंबई के अपनी टीम की घोषणा इस अभ्यास मैच के बाद 10 या 11 अक्टूबर को करने की उम्मीद है। 42 बार की रणजी ट्रॉफी विजेता मुंबई एलीट ग्रुप डी में है। वह 15-18 अक्टूबर तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में सत्र के अपने पहले मैच में जम्मू कश्मीर का सामना करेगी। ग्रुप डी की अन्य टीमें हिमाचल प्रदेश दिल्ली हैदराबाद राजस्थान छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी हैं।
महाराष्ट्र क पिछले साल के फाइनल में पहुंचे केरल के साथ एलीट ग्रुप बी में रखा गया है जिसमें सौराष्ट्र चंडीगढ़ कर्नाटक महाराष्ट्र मध्य प्रदेश पंजाब और गोवा शामिल हैं। महाराष्ट्र 15-18 अक्टूबर तक तिरुवनंतपुरम में सत्र के अपने पहले मैच में केरल से भिड़ेगा।
टीम : मुंबई: शार्दुल ठाकुर मुशीर खान अखिल हेरवाडकर सुवेद पारकर सिद्धेश लाड शिवम दुबे आकाश आनंद हार्दिक तमोरे शम्स मुलानी तनुश कोटियन हिमांशु सिंह तुषार देशपांडे इरफान उमैर सिल्वेस्टर डिसूजा रॉयस्टन डायस।
महाराष्ट्र: पृथ्वी साव अर्शिन कुलकर्णी सिद्धेश वीर रुतुराज गायकवाड़ अंकित बावने (कप्तान) सौरभ नवाले (विकेटकीपर) जलज सक्सेना विक्की ओस्तवाल रामकृष्ण घोष मुकेश चौधरी प्रदीप ढाडे हितेश वालुंज मंदार भंडारी (विकेटकीपर) हर्षल केट सिद्धार्थ म्हात्रे राजवर्धन हंगरगेकर रजनीश गुरबानी।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common