राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में भारी बारिश

जयपुर, राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत राज्य के कई इलाकों में मानसून के सक्रिय रहने के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान जोरदार बारिश हुई और मौसम विभाग बृहस्पतिवार को भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र अनुसार बृहस्पतिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में भीलवाड़ा सलूंबर और उदयपुर जिलों में भारी से अति भारी बारिश हुई। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ बांसवाड़ा डूंगरपुर करौली अजमेर ब्यावर जयपुर बीकानेर और जोधपुर जिलों में भी भारी बारिश दर्ज की गई। इसने कहा कि सबसे अधिक 145 मिलीमीटर बारिश मांडलगढ़ (भीलवाड़ा) में दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त को भी जयपुर भरतपुर अजमेर कोटा उदयपुर जोधपुर और बीकानेर संभागों के कुछ हिस्सों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। हालांकि 14 अगस्त से जोधपुर उदयपुर और अजमेर संभागों के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। वहीं बीकानेर जयपुर भरतपुर और कोटा संभागों के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

इसी तरह 15 अगस्त से राज्य के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: