काठमांडू, नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार को राजा पृथ्वी नारायण शाह की 301वीं जयंती मनाने के लिए हजारों लोग यहां जमा हुए और इस दौरान राजशाही समर्थक नारे भी लगाए गए।
हजारों लोग राजा पृथ्वी नारायण शाह की प्रतिमा के पास एकत्र हुए और राजशाही समर्थक नारे लगाए। नेपाल में 2008 में अंतिम राजा ज्ञानेंद्र के हटने के बाद राजशाही को समाप्त कर दिया गया था।
राजा पृथ्वी नारायण शाह को लगभग 255 साल पहले एकीकृत और आधुनिक नेपाल का निर्माण करने का श्रेय दिया जाता है।
राजा की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया क्योंकि सरकार ने पहली बार इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने सरकार के मुख्य सचिवालय भवन परिसर ‘सिंह दरबार’ के मुख्य द्वार के सामने राजा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AA%E0%A5%83%E0%A4%A5%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%80_%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%A3_%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9#/media/%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0:Prithvi_Narayan_Shah.jpg