राजीव वर्मा दिल्ली के मुख्य सचिव नियुक्त

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा को दिल्ली का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है, “सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से, श्री राजीव वर्मा, आईएएस (एजीएमयूटी:1992) को चंडीगढ़ से दिल्ली स्थानांतरित किया जाता है और 01.10.2025 या कार्यभार ग्रहण करने की तिथि, जो भी बाद में हो, से जीएनसीटीडी के मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया जाता है।”

एजीएमयूटी कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी अजीत वर्मा 29 जनवरी, 2024 से चंडीगढ़ के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं। इस पद से पहले, उन्होंने 2022 और 2024 के बीच केंद्र शासित प्रदेश में प्रशासक के सलाहकार और अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया। अब वह 1 अक्टूबर से दिल्ली में कार्यभार संभालेंगे।

https://twitter.com/MBureaucrats/status/1972296286926745754/photo/1

%d bloggers like this: