केंद्र सरकार ने राज्यों को रेमडेसिविर का केंद्रीय आवंटन बंद करने का फैसला किया है। रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण एजेंसी और सीडीएससीओ को देश में रेमडेसिविर की उपलब्धता की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया है।
मनसुख मंडाविया ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेमडेसिविर का उत्पादन 11 अप्रैल 2021 को 33,000 शीशियों/दिन से दस गुना बढ़कर आज 3,50,000 शीशियों/दिन हो गया है।
मंत्री ने आगे बताया कि सरकार ने रेमडेसिविर उत्पादन करने वाले संयंत्रों की संख्या भी एक माह के भीतर 20 से बढ़ाकर 60 कर दी है। उन्होंने कहा कि अब देश में पर्याप्त रेमडेसिविर है क्योंकि आपूर्ति मांग से कहीं अधिक है।
फोटो क्रेडिट : Flickr