राज्य सरकार किसानों के साथ छल कर रही है: जयंत

नोएडा (उप्र) राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के साथ छल कर रही है।

जयंत चौधरी शुक्रवार को जेवर के निमका गांव में आयोजित आशीर्वाद पथ अभियान के तहत एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक साल से ज्यादा वक्त हो गया, किसान तीन कृषि कानूनों को समाप्त कराने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार कानून वापस लेने के बजाय किसानों का दमन कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ वक्त बचा है और किसान अपना एक-एक हिसाब लेंगे।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रीय लोक दल की सरकार बनी तो वरिष्ठ नागरिकों को तीन गुना पेंशन दी जाएगी।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Getty Images

%d bloggers like this: