राष्ट्र मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के साथ है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली,  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस वर्ष मानसून के दौरान हुई प्राकृतिक आपदाओं पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि राष्ट्र प्रभावित लोगों की पीड़ा को समझता है और संकट की इस घड़ी में उनके साथ है।

             मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने और मैदानी इलाकों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है  जिससे उत्तराखंड  हिमाचल प्रदेश  जम्मू-कश्मीर  पंजाब  असम और देश के कई अन्य हिस्सों में लोगों की मौत हुई और विनाश हुआ।

             राष्ट्रपति ने कहा  ‘‘इस वर्ष मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं के बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ है।’’ मुर्मू ने कहा कि राष्ट्र आपदाओं से प्रभावित लोगों के दुख को समझता है और संकट की इस घड़ी में उनके साथ है।

             उन्होंने बचाव एवं राहत कार्यों में शामिल लोगों के जज्बे की भी सराहना की। राष्ट्रपति ने कहा  ‘‘हम सब मिलकर इस चुनौती से पार पा लेंगे।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: