रूस पर लग सकते हैं सबसे कठोर अमेरिकी प्रतिबंध

वाशिंगटन, यूक्रेन में रूसी सैनिकों की तैनाती को आक्रमण करार देने के व्हाइट हाउस की घोषणा के बाद मास्को पर कठोर प्रतिबंध लगने की संभावना है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने स्पष्ट कर दिया है कि वाशिंगटन व्यापक वित्तीय प्रतिबंध लगाने का इरादा रखता है।

बाइडन प्रशासन ने कहा कि अमेरिका के सबसे कठोर प्रतिबंध का पैकेज यूरोपीय देशों के सहयोग से तैयार कर लिया गया है, जो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूस के अंतराष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित करने के लिए पर्याप्त होगा। इससे रूस में मंदी आने की संभावना बनेगी।

अमेरिका ने अब तक यह खुलासा नहीं किया है कि वह संभावित कठोरतम पाबंदियों में किस विकल्प का उपयोग करेगा।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: