वारसा, पोलैंड में कच्चे तेल की उस पाइपलाइन में रिसाव का पता चला है जिसके जरिए रूसी कच्चा तेल जर्मनी भेजा जाता है। पोलेंड के परिचालक ने बुधवार को यह जानकारी दी
पोलेंड के परिचालक पीईआरएन ने कहा कि उसे मंगलवार की शाम ड्रुजबा पाइपलाइन में रिसाव का पता चला। रिसाव स्थल पोलैंड के शहर प्लॉक से करीब 70 किलोमीटर दूर है।
पीईआरएन ने बताया कि रिसाव के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।
इससे पहले, पिछले महीने भी यूरोप में गैस की दो पाइपलाइनों में रिसाव की घटनाएं हुई थीं।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)