रेखा गुप्ता ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में भाग लिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 56वीं बैठक में भाग लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में, इस वर्ष की दिवाली को ऐसे सुधारों का प्रतीक बनाने का आह्वान किया था जो नागरिकों के लिए सुगमता, उद्यमियों को मजबूती और अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा लाएँ। जीएसटी परिषद की बैठक को देश में जीएसटी सुधारों की इस नई दिशा को आकार देने में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वित्त मंत्रियों, राजस्व सचिव, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ-साथ वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

%d bloggers like this: