लेबनान में कज्जाफी के बेटे को जमानत राशि जमा करने पर रिहा करने का आदेश

बेरूत,  लेबनान के अधिकारियों ने लीबिया के दिवंगत नेता मुअम्मर कज्जाफी के बेटे को 1.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर की जमानत राशि अदा करने की शर्त पर रिहा करने का शुक्रवार को आदेश दिया।  हनीबल कज्जाफी बिना किसी आरोप के एक दशक से लेबनान में कैद हैं। हन्नीबल की अपेक्षित रिहाई ऐसे समय होने वाली है जब उनके वकीलों ने कहा था कि बेरूत में पुलिस मुख्यालय में अपने कक्ष में वह बीमार हैं।

             शुक्रवार को न्यायिक अधिकारियों ने बताया कि हन्नीबल को बेरूत की अदालत ले जाया गया  जहां न्यायाधीश जाहेर हमादेह ने धनराशि का भुगतान हो जाने पर उनकी रिहाई का आदेश दिया।

             हनीबल के वकीलों में से एक  चारबेल मिलाद अल-खौरी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि उनके पास जमानत राशि का भुगतान करने के लिए धन नहीं है और न ही उनके पास खातों तक पहुंच है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: