स्पा-फ्रैंकोरचैम्प्स (बेल्जियम), रेड बुल के ड्राइवर मैक्स वर्स्टापेन ने शुक्रवार को यहां बेल्जियन ग्रां प्री के दूसरे अभ्यास सत्र में सबसे तेज समय निकाला।
वह मर्सिडीज के ड्राइवर वालटेरी बोटास से 0.41 सेकेंड और मर्सिडीज के दूसरे ड्राइवर और सात बार के फार्मूला वन चैम्पियन लुईस हैमिल्टन से .072 सेकेंड आगे रहे।
चौथा स्थान अलपाइन टीम के दो बार की फार्मूला वन चैम्पियन फर्नांडो अलोंसो ने हासिल किया।
पहले अभ्यास में बोटास पहले और वर्स्टापेन दूसरे जबकि अल्फा टौरी के ड्राइवर पियरे गास्ले मर्सिडीज के ड्राइवर तीसरे स्थान पर रहे। इसमें हैमिल्टन ने 18वें स्थान पर अभ्यास खत्म किया था।
क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons