विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित ‘सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान’ (SSIFS) में प्रशिक्षण ले रहे ‘अरब लीग’ (League of Arab States) के राजनयिकों के एक समूह से मुलाकात की।इस बातचीत के दौरान, जयशंकर ने चल रहे संघर्षों के दूरगामी परिणामों और वैश्विक घटनाक्रमों को आकार देने में तकनीक की परिवर्तनकारी भूमिका पर चर्चा की।
‘ग्लोबल साउथ’ (Global South) में पड़ोसी और साझेदार के रूप में अरब देशों के साथ भारत के संबंधों पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने महत्वपूर्ण बाधाओं को दूर करने और अनुचित आर्थिक दबाव का मुकाबला करने के लिए घनिष्ठ आर्थिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।
जयशंकर ने राजनयिकों को भारत में अपने प्रवास का उपयोग देश, यहाँ के लोगों और समाज के बारे में गहरी समझ विकसित करने के लिए करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने उनके प्रशिक्षण अनुभव के फलदायी और समृद्ध होने की कामना की। https://x.com/DrSJaishankar/status/2114636076073836624/photo/1