वियतनाम : नौ मंजिला में अपार्टमेंट में लगी आग, कम से कम 12 लोगों के मारे जाने की आशंका

हनोई, वियतनाम की राजधानी हनोई में नौ मंजिला अपार्टमेंट में आग लगने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकारी मीडिया ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव कार्य जारी है। उसने कहा कि अधिकारियों ने अभी घटना में मरने वाले लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, दक्षिण हनोई में एक संकरी गली में स्थित इमारत में मंगलवार देर रात आग लगी थी और बचावकर्मियों को मौके पर पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, यह सपष्ट नहीं हो सका है कि इमारत का कितना हिस्सा जला है। खबरों के अनुसार, अपार्टमेंट में लगभग 150 लोग रहते थे और वहां से निकाले गए 70 में से 54 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। पिछले साल दक्षिणी वियतनाम के बिन्ह डुओंग प्रांत में एक कराओके पार्लर में भीषण आग लगने की वजह से 32 लोगों की मौत हो गई थी।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: