शिक्षा विकास के लिए केरल को अब भी केंद्र से करीब 1,100 रुपये नहीं मिले : शिवनकुट्टी

 तिरुवनंतपुरम,  केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने मंगलवार को दावा किया कि सार्वजनिक शिक्षा के विकास के लिए अबतक 1186.84 करोड़ रुपये केंद्रीय अंशदान राज्य को नहीं मिला है।उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल राशि आवंटित करने का आग्रह किया।

             मंत्री के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक शिवनकुट्टी ने यह भी मांग की कि केंद्र सरकार सभी के लिए समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध केरल मॉडल को कथित रूप से कमजोर करने के अपने कदमों से बाज आए।

             शिवनकुट्टी ने दावा किया कि केरल का हिस्सा इसलिए रोका जा रहा है क्योंकि उसने पीएम श्री योजना के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: