श्रीलंका की सेना को लिट्टे के लापता कार्यकर्ता को अदालत में पेश करने का आदेश

कोलंबो, श्रीलंका की एक शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को सेना से कहा कि वह लिट्टे के एक लापता कार्यकर्ता को 22 मार्च को पेश करे, जिसने 13 साल पहले सशस्त्र संघर्ष के अंतिम दिनों में आत्मसमर्पण कर दिया था।

श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के वावुनिया में स्थित उच्च न्यायालय ने यह आदेश लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के कार्यकर्ता सेलिया विश्वनाथन की पत्नी की याचिका पर सुनवाई के बाद दिया। याचिका में दावा किया गया है कि उनके पति ने 18 मई, 2009 को मुलैथिवु में श्रीलंकाई सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, लेकिन उसके बाद उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

सेना को 22 मार्च को विश्वनाथन को अदालत में पेश करने का आदेश दिया गया है।

अटार्नी के.एस. रत्नावाले ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “उच्च न्यायालय ने 2013 में विश्वनाथन की पत्नी द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण आवेदन पर सुनवाई के बाद सेलिया विश्वनाथन को 22 मार्च को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है।”

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: