श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हार्दिक स्वागत करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यात्रा ऐतिहासिक और बहुआयामी भारत-श्रीलंका संबंधों को नई गति प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री ने इस वर्ष अप्रैल में श्रीलंका की अपनी राजकीय यात्रा को याद किया, जिसके दौरान उन्होंने राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के साथ सहयोग के सभी क्षेत्रों पर उपयोगी चर्चा की थी।

दोनों नेताओं ने शिक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार विकास सहयोग और हमारे मछुआरों के कल्याण सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

भारत और श्रीलंका के बीच विशेष संबंधों पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने दोनों देशों की साझा विकास यात्रा में साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति दिसानायका को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि वे उनके साथ निरंतर सहयोग की आशा करते हैं।https://x.com/narendramodi/status/1979136554074304660/photo/3

%d bloggers like this: