सिंगापुर ने संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच कोविड-19 स्थिरीकरण चरण को विस्तारित किया

सिंगापुर, सिंगापुर ने बुधवार को अपने ‘स्थिरीकरण चरण’ को विस्तारित किया, जो सामाजिक मेलजोल में लोगों की अधिकतम संख्या दो सीमित करता है। साथ ही, देश में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बीच घर से काम करने को एक और महीने के लिए बढ़ा दिया।

स्थिरीकरण चरण, 27 सितंबर को शुरू हुआ था और यह मूल रूप से 24 अक्टूबर को समाप्त होने वाला था। लेकिन इसे अब 21 नवंबर तक बढ़ा दिया गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में प्रतिदिन के मामले बढ़ रहे हैं और कई मरीजों को गहन चिकित्सा देखभाल की जरूरत है।

चैनल न्यूज एशिया ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, हमारी स्वास्थ्य प्रणाली पर बढ़ते दबाव के कारण स्थिति को स्थिर करने के लिए और अधिक वक्त वक्त की जरूरत है। ’’

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: