जयपुर, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को 29 नवंबर को यहां आयोजित होने वाली वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन के 11वें सत्र का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता दूत नियुक्त किया गया है।
बैडमिंटन स्टार सिंधू अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के ‘रन फॉर जीरो हंगर’ अभियान का समर्थन करेंगी। इस अभियान के तहत वेदांता ने प्रतिभागियों की ओर से तय की गई प्रत्येक किलोमीटर की दूरी के बदले जरूरतमंद बच्चे या पशु को एक समय का भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।
‘एनीबडी कैन रन’ (एबीसीआर) की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में तीन श्रेणियां होंगी जिनमें 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन 10 किलोमीटर की ‘कूल रन’ और पांच किलोमीटर की ‘ड्रीम रन’ शामिल हैं।
आयोजकों के अनुसार जयपुर में होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देने और खेल गतिविधियों में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ भूख तथा पशु कल्याण के प्रति जागरूकता पैदा करना है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common