सुरक्षा परिषद के सचिवों/राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की तीसरी भारत-मध्य एशिया बैठक बिश्केक, किर्गिज़स्तान में आयोजित

सुरक्षा परिषद के सचिवों/राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की तीसरी भारत-मध्य एशिया बैठक 16 अक्टूबर, 2025 को बिश्केक, किर्गिज़ गणराज्य में आयोजित की गई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कज़ाकिस्तान गणराज्य, किर्गिज़ गणराज्य और उज़्बेकिस्तान गणराज्य के सचिवों/राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ बैठक में भाग लिया। ताजिकिस्तान गणराज्य का प्रतिनिधित्व सुरक्षा परिषद के उप सचिव ने किया।बैठक के दौरान, सुरक्षा परिषद के सचिवों/राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने सुरक्षा चुनौतियों की बदलती प्रकृति को देखते हुए नियमित संवाद के महत्व पर ज़ोर दिया।

उन्होंने आतंकवाद, कट्टरपंथ, उग्रवाद और मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। सचिवों/एनएसए ने क्षेत्र के लिए अफ़ग़ानिस्तान में सुरक्षा और स्थिरता के महत्व पर ज़ोर दिया। वे सुरक्षा चुनौतियों के समाधान के साथ-साथ संपर्क और आर्थिक विकास के क्षेत्रों में अफ़ग़ानिस्तान के साथ मिलकर काम करने पर सहमत हुए, जो दीर्घकालिक स्थिरता का आधार बन सकते हैं। वे भारत और मध्य एशियाई देशों के बीच बेहतर संपर्क को प्राथमिकता देने पर सहमत हुए। सचिवों/एनएसए ने इस प्रारूप के तहत सहयोग के दायरे का विस्तार करके इसमें डिजिटल संपर्क और बुनियादी ढाँचा, एआई और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियाँ, और अंतरिक्ष सहयोग जैसे क्षेत्रों को शामिल करने पर भी सहमति व्यक्त की।एनएसए ने मध्य एशियाई देशों की सुरक्षा परिषदों के सचिवों के साथ किर्गिज़ गणराज्य के राष्ट्रपति सदर नूरगोज़ोविच झापारोव से मुलाकात की।

एनएसए ने कज़ाकिस्तान गणराज्य, किर्गिज़ गणराज्य और उज़्बेकिस्तान गणराज्य की सुरक्षा परिषदों के सचिवों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं।सुरक्षा परिषद के सचिवों/राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने के लिए 27 जनवरी 2022 को आयोजित प्रथम भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन में बनी सहमति के आधार पर सुरक्षा परिषद के सचिवों/राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की तीसरी बैठक आयोजित की गई। इस प्रारूप में पहली बैठक 06 दिसंबर 2022 को हुई थी।https://x.com/IndiaInKyrgyz/status/1978792864487546919/photo/3

%d bloggers like this: