स्पेन में क्रूज जहाज के यात्री में हंता वायरस का नया मामला, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हुई

द हेग, हंता वायरस की वजह से सुर्खियों में आए क्रूज जहाज से निकाले गए एक स्पेनिश यात्री की जांच में वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह घोषणा की। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक अब तक 11 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें क्रूज़ के तीन ऐसे लोग भी शामिल हैं जिनकी मौत हो गई।

हंता वायरस से संक्रमित यह यात्री मैड्रिड के एक सैन्य अस्पताल में रविवार को निकाले गए 13 अन्य स्पेनिश नागरिकों के साथ पृथकवास में था। इन सभी की वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने मैड्रिड में कहा कि तीन मृत लोगों सहित 11 पुष्ट मामलों में से सभी एमवी हॉन्डियस क्रूज जहाज के यात्री या चालक दल के सदस्य हैं।

कुल 11 मामलों में से नौ की पुष्टि एंडीज वायरस के रूप में हुई है।क्रडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: