नयी दिल्ली, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि स्वच्छ स्मार्ट और अधिक टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
संधू ने इंडिया हैबिटेट सेंटर में सेंटर ऑफ पॉलिसी रिसर्च एंड गवर्नेंस (सीपीआरजी) इंडिया द्वारा आयोजित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर ‘ईवोल्व कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन किया।
उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘‘इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना केवल परिवहन व्यवस्था में बदलाव नहीं है बल्कि यह ऊर्जा विनिर्माण और शहरी नियोजन में बदलाव की प्रक्रिया है।’’
उन्होंने कहा ‘‘दिल्ली के लिए ध्यान नागरिक-केंद्रित परिवहन व्यवस्था पर होना चाहिए जिसमें स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन भरोसेमंद चार्जिंग ढांचा और अंतिम छोर तक सुगम संपर्क सुविधा हो ताकि दैनिक जीवन बेहतर हो तथा प्रदूषण कम किया जा सके।’’
संधू ने कहा कि केंद्र सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना के समर्थन से भारत एक मजबूत और स्वदेशी इलेक्ट्रिक वाहन पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहा है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common