Blog

कंगना रनौत ने मंडी में रोडशो के साथ चुनाव प्रचार की शुरुआत की

शिमला, अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को मंडी संसदीय क्षेत्र में एक रोडशो के साथ अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुख्य एजेंडा विकास है। मंडी के भांबला कस्बे में जन्मीं और चार बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अदाकारा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। ‘‘जय श्री राम’’ के उद्घोष के बीच, भाजपा कार्यकर्ताओं ने रनौत पर फूलों की वर्षा और ढोलों की थाप पर नृत्य कर उनका स्वागत किया।  रनौत ने अपने गृह नगर में रोड शो की शुरुआत ‘‘मोदी जी को जय श्री राम’’ नारा लगाने के साथ की। उन्होंने इसी तरह के नारे लगाकर अन्य भाजपा नेताओं की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘विकास भाजपा का मुख्य एजेंडा है और हम प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में चुनाव जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’’ रनौत ने कहा, ‘‘मंडी के लोग बताएंगे कि उनके दिल में क्या है।’’  भाजपा द्वारा 24 मार्च को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र में रनौत की यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। अक्टूबर 2022 में रनौत ने कहा था कि अगर भाजपा उन्हें टिकट की पेशकश करती है तो वह मंडी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। वर्ष 2014 के बाद से ‘‘देश में बदलाव’’ लाने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देते हुए रनौत ने कहा कि हर भारतीय में गर्व और राष्ट्रवाद की भावना पैदा हुई है।  वर्तमान में, मंडी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कर रही हैं। प्रतिभा सिंह ने 2021 में मंडी सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल की। सिंह ने पूर्व में कहा था कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी क्योंकि स्थिति ‘‘अनुकूल नहीं’’ है और कार्यकर्ता निराश हैं। लेकिन रनौत के नाम की घोषणा के बाद सिंह ने चुनाव में उनकी उम्मीदवारी का फैसला कांग्रेस आलाकमान पर छोड़ दिया है।  हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों शिमला, मंडी,…

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में खरगे, सोनिया गांधी व गहलोत का नाम

जयपुर, कांग्रेस ने राजस्थान में आगामी लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी के 40 नेताओं के नाम वाली इस सूची में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी नाम है। इसके अलावा सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट व कन्हैया कुमार का भी नाम है। मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूची के अनुसार, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी तथा वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश, हेमाराम चौधरी, रघु शर्मा और हरीश चौधरी शामिल हैं। सूची में सूरतगढ़ से विधायक डूंगरराम सहित कई विधायकों के भी नाम हैं।…

तेदेपा ने लोकसभा चुनाव के लिए आंध्र प्रदेश के उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की

अमरावती (आंध्र प्रदेश), तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा की। सूची में वाईएसआरसीपी के एक सांसद का भी नाम है, जो हाल में पार्टी में शामिल हुए हैं।  तेदेपा ने अंगुल से एम श्रीनिवासुलु रेड्डी को मैदान में उतारा है, जिन्होंने हाल में सत्तारूढ़ दल युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) छोड़ दी थी। रेड्डी 2019 में वाईएसआरसीपी के टिकट पर अंगुल लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए थे।  विपक्षी दल तेदेपा ने विजयनगरम से के अप्पलानायडू, अनंतपुर से ए लक्ष्मीनारायण और कडप्पा से सी भूपेश रेड्डी को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है।  तेदेपा ने जनता की राय लेने के बाद उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया है। चार नामों की घोषणा के साथ, तेदेपा ने 17 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल तेदेपा राज्य में 17 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।  तेदेपा राज्य विधानसभा की 144…

रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर 99 ड्रोन और मिसाइल से हमले किए : अधिकारी

कीव, रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर शुक्रवार को बड़े पैमाने पर किये गए हमले में 99 ड्रोन और मिसाइल का इस्तेमाल किया। यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने यह जानकारी दी।  यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लामेंको ने ‘टेलीग्राम’ पर एक संदेश में कहा कि देशभर में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है क्योंकि हमलों में 10 अलग-अलग क्षेत्रों को निशाना बनाया गया।  यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार, 60 शहीद ड्रोन और विभिन्न प्रकार के 39 मिसाइल से देशभर में हमले किये गए, जिनमें से 58 ड्रोन और 26 मिसाइल को मार गिराया गया।  यूक्रेन के सरकारी ग्रिड संचालक यूक्रेनेजो ने कहा कि हमले में मध्य एवं पश्चिमी क्षेत्रों में ताप और पनबिजली ऊर्जा संयत्रों सहित ऊर्जा बुनियादी ढांचे को जानबूझ कर निशाना बनाया गया।  देश की सबसे बड़ी निजी बिजली आपूर्तिकर्ता कंपनी डीटीईके ने भी शुक्रवार को कहा कि इसके तीन ताप विद्युत संयंत्र को हमले में नुकसान पहुंचा है।  वहीं, दनीप्रोपेत्रोवस्क क्षेत्र में हमले में पांच लोग घायल हुए हैं। स्थानीय गवर्नर सेरही लयास्क ने यह जानकारी दी। घायलों में पांच साल की एक बच्ची भी शामिल है।  रोमानिया के रक्षा मंत्रालय ने भी शुक्रवार को कहा कि उसके ब्रैला काउंटी के कृषि क्षेत्र में बृहस्वतिवार को एक ड्रोन का मलबा पाये जाने के बाद जांच शुरू की गई है। यह स्थान यूक्रेन की सीमा के करीब है।  हालांकि, इसने अतिरिक्त विवरण नहीं दिया। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश रोमानिया ने पहले भी कई बार अपने क्षेत्र में ड्रोन का मलबा पाये जाने की पुष्टि की है।

कांग्रेस को आयकर विभाग से 1,700 करोड़ रुपये का नया नोटिस मिला: सूत्र

नयी दिल्ली, आयकर विभाग ने पिछले वर्षों के टैक्स रिटर्न में हुई कथित विसंगतियों के लिए…

जिला निर्वाचन समितियों ने प्रत्याशियों के लिए चाय, समोसे और अन्य खानपान पर खर्च की सीमा तय की

नयी दिल्ली, पंजाब के जालंधर में लोकसभा चुनाव में खड़े उम्मीदवार अपने प्रचार अभियान और जनसभाओं…

रक्षा उत्पादन विभाग ने डीजीक्यूए के पुनर्गठन के लिए अधिसूचना जारी की

रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ की दिशा…

गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत 

सजायाफ्ता भारतीय गैंगस्टर मुख्तार अंसारी, जिन्होंने राजनीति में भी कदम रखा, की उत्तर प्रदेश की बांदा…

मोदी ने बिल गेट्स से की बातचीत; एआई और अन्य प्रौद्योगिकी संबंधी मुद्दों पर चर्चा 

भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने परोपकारी और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के साथ बातचीत…

सरकार ने दूरसंचार विभाग का नाम बताकर लोगों को मोबाइल नंबर काटने की धमकी देने वाली कॉल के खिलाफ सलाह जारी की 

संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (DoT) ने नागरिकों को एक सलाह जारी की है कि नागरिकों…