Blog

मथुरा के शाही ईदगाह मस्जिद मामले में सुनवाई टली

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग वाले वाद की पोषणीयता को चुनौती देने के संबंध में दायर याचिका पर सुनवाई बुधवार को टाल दी।  मूल वाद में दावा किया गया है कि शाही ईदगाह मस्जिद, कटरा केशव देव मंदिर की 13.37 एकड़ भूमि पर बनाई गई है।  न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन ने बुधवार को अगली तिथि तक के लिए सुनवाई टाल दी है जो अभी तय नहीं की गई है।  मुस्लिम पक्ष ने बुधवार को सुनवाई के दौरान वादी आशुतोष पांडेय द्वारा दीवानी प्रक्रिया संहिता (सीपीसी) की धारा 151 (अदालत में निहित शक्तियों के अधीन) के तहत किए गए आवेदन पर आपत्ति जताई।  वादी आशुतोष पांडेय ने अपने आवेदन में कहा है कि हर साल विवादित संपत्ति परिसर में हिंदू भक्तों द्वारा “बासोड़ा पूजा” की जाती है।  इस वर्ष यह पूजा एक अप्रैल 2024 को माता शीतला सप्तमी को और दो अप्रैल 2024 को माता शीतला अष्टमी को पड़ेगी। इन तिथियों पर पूर्व की तरह बासोड़ा पूजा की जानी है, जबकि प्रतिवादी कृष्ण कूप में यह पूजा करने से वादकारियों को रोक रहे हैं।  इस पर, मुस्लिम पक्ष ने कहा कि वाद की पोषणीयता को लेकर दाखिल आवेदन पर सुनवाई लंबित रहने के दौरान ऐसे आवेदन पर कोई आदेश पारित करने की आवश्यकता नहीं है। वहीं दूसरी ओर, हिंदू पक्ष की ओर से दलील दी गई कि हिंदुत्व में आस्था रखने वाले लोगों को पूजा अर्चना करने की स्वतंत्रता दी जानी चाहिए। ऐसा आवेदन हमेशा से ही पोषणीय है और इस पर आदेश पारित करना अदालत के विवेकाधिकार पर निर्भर है।  एक अन्य वाद में भी आवेदन दाखिल कर हिंदू भक्तों को कृष्ण कूप पर पूजा करने से नहीं रोकने का मुस्लिम समुदाय को निर्देश जारी करने की मांग की गई। इस आवेदन का भी मुस्लिम पक्ष द्वारा यह कहते हुए विरोध किया गया कि यह वक्फ बोर्ड की संपत्ति है और आवेदन पोषणीय नहीं है। हिंदू पक्ष की ओर से पेश हुए अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने मुस्लिम पक्ष के उस आवेदन का विरोध किया जिसमें इस मामले में अदालत के 17…

राजस्थान: मतदान के दिन कामगारों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

जयपुर, लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान राजस्थान में मतदान दिवस पर सभी कामगारों के लिए निजी, औद्योगिक संस्थानों एवं राजकीय उपक्रमों में सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राजस्थान सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, राज्य में पहले चरण के मतदान के लिए शुक्रवार 19 अप्रैल को 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों तथा द्वितीय चरण के लिए शुक्रवार 26 अप्रैल को शेष 13 लोकसभा क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों एवं कार्यस्थलों में अवकाश रहेगा, ताकि उक्त तिथियों को मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।  लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 ‘खʼ के अनुसार मतदान के दिन कर्मचारियों के सवैतनिक अवकाश मंजूर करने की व्यवस्था की गई है इसमें किसी भी कारोबार, व्यवसाय,…

सतारा लोकसभा सीट पर ‘महायुति’ के सहयोगियों में खींचतान

मुंबई महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के सहयोगियों के लिए राज्य में सतारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार का चयन चुनौती बन सकता है क्योंकि भाजपा के राज्यसभा सदस्य उदयनराजे भोसले सहित सहयोगी दलों के नेता इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं।   भोसले 17वीं सदी के मराठा शासक छत्रपति शिवाजी के वंशज हैं। उन्होंने सोमवार रात उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। पूर्व सांसद को सतारा लोकसभा सीट पर पार्टी की तरफ से का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है।   मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की सतारा जिला इकाई के अध्यक्ष पुरूषोत्तम जाधव भी हालांकि सतारा से टिकट चाहते हैं।   जाधव ने कहा कि चूंकि उनकी पार्टी (अविभाजित शिवसेना) परंपरागत रूप से इस सीट से चुनाव लड़ती रही है, इसलिए वह इस संसदीय क्षेत्र के लिए महायुति की स्वाभाविक पसंद हैं।   भोसले के साथ अपनी मुलाकात पर बुधवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, “मैं उदयनराजे भोसले से मिला और हमने बातचीत की। पार्टी द्वारा (उम्मीदवारों की) सूची जारी करने के बाद सभी चीजें साफ हो जाएंगी।”   भोसले पहले अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में थे और उसके उम्मीदवार के रूप में दो लोकसभा चुनाव जीते थे। हालांकि,…

राजद ने लालू को लोकसभा उम्मीदवार, नये सहयोगी तय करने के लिए अधिकृत किया

पटना, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों…

अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने पति निक व बेटी मालती के साथ राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

अयोध्या, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति अमेरिकी गायक निक जोनस ने बुधवार को दो…

भारतीय गुट के नेता जानबूझकर हिंदू धर्म का अपमान करते हैं: पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के सेलम में एक विशाल सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए…

2024 लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में सीट बंटवारे पर बीजेपी और पीएमके सहमत 

भारतीय जनता पार्टी और पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के बीच तमिलनाडु में सीट बंटवारे पर सहमति…

सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता संशोधन कानून पर रोक लगाने से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है और…

पीएम मोदी 21 और 22 मार्च को भूटान का दौरा करेंगे 

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सूचित किया है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 21-22 मार्च 2024 तक…

प्रगति मैदान सुरंग 18 अप्रैल तक मरम्मत कार्यों के लिए आधी रात से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगी 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है कि प्रगति मैदान…