भारत राष्ट्रीय संप्रभुत्ता को बनाए रखने में फिलीपीन का समर्थन करता है : जयशंकर

मनीला, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ फिलीपीन के विवाद…

जयशंकर की सिंगापुर के प्रमुख मंत्रियों से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने पर जोर

सिंगापुर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अपने सिंगापुर के समकक्ष विवियन बालाकृष्णन और दो…

डिजिटल बाजारों पर कब्जे को रोकने संबंधी नए यूरोपीय कानून के तहत एप्पल, गूगल, मेटा की जांच शुरू

लंदन, यूरोपीय संघ के नियामकों ने सोमवार को एप्पल, गूगल और मेटा की जांच शुरू कर…

इमरान खान की पार्टी ने आठ फरवरी को हुये चुनाव पर ईयू की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की

इस्लामाबाद, जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने…

रूस ने पांच दिन में तीसरी बार यूक्रेन की राजधानी कीव पर बमबारी की, अन्य शहरों पर भी हमले तेज

कीव, रूस ने सोमवार को पांच दिनों में तीसरी बार यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलें…

पीएम मोदी ने मॉस्को में आतंकवादी हमलों की निंदा की; कहा, भारत रूस के साथ खड़ा है 

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को में एक कॉन्सर्ट हॉल में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा…

भारत और भूटान के लोगों के बीच आत्मीयता द्विपक्षीय संबंधों को अनूठा बनाती है: प्रधानमंत्री मोदी

थिंपू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत और भूटान के लोगों के बीच…

सिंधू , सेन हारे, श्रीकांत और राजावत स्विस ओपन के क्वार्टर फाइनल में

बासेल (स्विटजरलैंड), दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन…

फीफा विश्व कप क्वालीफायर में भारत और अफगानिस्तान ने गोलरहित ड्रॉ खेला

आभा (सऊदी अरब), भारत और अफगानिस्तान ने फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर में ग्रुप ए में…

चीन ने पाकिस्तान में ग्वादर बंदरगाह पर हमले की निंदा की

बीजिंग, चीन ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह पर बलोच उग्रवादियों के हमले की निंदा की और कहा कि बीजिंग आतंकवाद से लड़ने और राष्ट्रीय सुरक्षा के इस्लामाबाद के प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता है।  पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत स्थित ग्वादर बंदरगाह प्राधिकरण परिसर में बुधवार को घुसने की कोशिश कर रहे आठ बलोच उग्रवादियों को ढेर कर दिया गया। पाक फौज ने यह जानकारी देते हुए बृहस्पतिवार को बताया कि अभियान में सेना के दो जवानों की भी मौत हुई है।  बंदरगाह परिसर में कई सरकारी और अर्धसैनिक बल के कार्यालय हैं और रणनीतिक रूप से अहम जगह पर स्थित ग्वादर बंदरगाह अरबों डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना का हिस्सा है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने यहां मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘हमने खबरें देखीं और हम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं और हमले में पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने पर शोक प्रकट करते हैं।’’  उन्होंने कहा, ‘‘चीन आतंकवाद के सभी तरीकों के खिलाफ है और पाकिस्तान में राष्ट्रीय विकास तथा सामाजिक स्थिरता का पुरजोर समर्थन करता है।’’ जियान ने कहा, ‘‘हम आतंकवाद से लड़ने और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा एवं स्थिरता की रक्षा के पाकिस्तान के प्रयासों का पुरजोर समर्थन करते हैं।’’  सेना की मीडिया इकाई अंतर सेवा जनसंपर्क (आईएसपीआर) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उग्रवादियों के एक समूह ने बुधवार को बंदरगाह प्राधिकरण परिसर कॉलोनी में घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों के जवानों ने उन्हें सफलतापूर्वक रोक लिया। बुधवार देर रात जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि वहां तैनात सैनिकों ने प्रभावी तरीके से उग्रवादियों को रोका जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई और इसमें सभी आठ आतंकवादियों को मार गिराया गया। इसमें कहा गया है कि मुठभेड़ में दो सिपाही भी मारे गए हैं।अलगाववादी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के सदस्यों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार, गोलियां और विस्फोटक बरामद किया गया है।…