नयी दिल्ली, अजरबैजान में आयोजित होने वाले अगले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन की प्राथमिकताओं पर…
Category: विश्व
कुवैत और कतर के खिलाफ मैचों से क्वालिफिकेशन के तीसरे दौर में पहुंचने की स्थिति का पता चलेगा: स्टिमक
आभा (सऊदी अरब), भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने बुधवार को कहा कि…
पर्थ में खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच : रिपोर्ट
मेलबर्न, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के आखिर में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की बहुप्रतीक्षित श्रृंखला का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार इस श्रृंखला के बाकी मैच एडिलेड, ब्रिस्बेन, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है,‘‘एडिलेड दूसरे टेस्ट मैच जबकि ब्रिस्बेन तीसरे टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच हर बार की तरह मेलबर्न में होगा जबकि नए साल पर दोनों टीम सिडनी में अंतिम मैच खेलेंगे।’’ एडिलेड में खेले जाने वाला दूसरा मैच दिन रात्रि का होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अगले सत्र का कार्यक्रम जारी नहीं किया है लेकिन वह इस महीने के आखिर तक अंतिम घोषणा कर सकता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत इस साल नवंबर में हो सकती है। यह 1991-92 के बाद पहला अवसर होगा जबकि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला खेलेगी। इससे पहले 1991-92 में भारतीय टीम को 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने जब 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तब पर्थ में दूसरा टेस्ट मैच खेला गया था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 146 रन से जीता था। इन दोनों देश के बीच 2020-21 में खेली गई श्रृंखला से पहले पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ ने पर्थ को एक भी मैच की मेजबानी नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की थी। क्रेडिट : प्रेस…
राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन से टेलीफोन पर बातचीत की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 18 मार्च, 2024 को अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ…
यूक्रेन के कब्जे वाले इलाकों में लोगों पर अपने पासपोर्ट स्वीकार करने का दबाव बना रहा है रूस
कीव, रूसी सैनिक यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों में निवासियों पर उनका पासपोर्ट स्वीकार करने का…
ऑस्ट्रिया ने विएना में स्थित रूसी दूतावास से दो राजनयिकों को निष्कासित किया : अधिकारी
विएना, ऑस्ट्रिया ने कहा कि उसने राजधानी विएना में स्थित रूसी दूतावास के दो राजनयिकों को…
उत्तर कोरिया के किम ने अभ्यास के दौरान नए प्रकार के टैंक चलाए
सियोल, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन नवनिर्मित युद्धक टैंक के संचालन संबंधी प्रशिक्षण में…
अमेरिका को प्रवासी भारतीयों की जरूरत है: सांसद
वाशिंगटन, अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने कहा है कि उनके देश को भारत से अधिक…
सत्ता हस्तांतरण परिषद के गठन के बाद इस्तीफा दे दूंगा: हैती के प्रधानमंत्री
पोर्ट-ऑ-प्रिंस (हैती), हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने मंगलवार तड़के घोषणा की कि सत्ता हस्तांतरण के लिए एक राष्ट्रपति परिषद बनने के बाद वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। हेनरी ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब उन पर इस्तीफा देने का अंतरराष्ट्रीय दबाव लगातार बढ़ रहा है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि हैती में आपराधिक गिरोहों की हिंसा के कारण छोटे स्तर के गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई हे। हेनरी की घोषणा से कुछ ही घंटों पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और कैरेबियाई नेताओं एवं अधिकारियों ने हैती में बढ़ती हिंसा को रोकने के तरीकों पर विचार-विमर्श करने के लिए बैठक की थी। विदेश यात्रा पर गए हेनरी आपराधिक गिरोहों की बढ़ती हिंसा और अशांति के कारण अपने ही देश में प्रवेश नहीं कर पा रहे। इन गिरोहों ने हैती की राजधानी के अधिकतर हिस्से पर कब्जा कर लिया है और इसके मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को बंद कर दिया है। हेनरी डोमिनिकन गणराज्य में उतरने से रोके जाने के बाद एक सप्ताह पहले प्यूर्टो रिको पहुंचे थे। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि हैती को संकट से कैसे बाहर निकाला जा सकता है। हैती में भारी हथियारों से लैस गिरोहों ने पुलिस थानों को जला दिया, मुख्य हवाई अड्डे पर हमला किया और देश की दो सबसे बड़ी जेल पर हमला किया। इन हिंसक हमलों में सैकड़ों लोग मारे गए हैं और हैती के 15,000 से अधिक नागरिक बेघर हो गए हैं। कैरेबियाई नेताओं ने सोमवार देर रात कहा कि वे सत्ता हस्तांतरण परिषद के गठन और एक अंतरिम प्रधानमंत्री को नामित किए जाने के बाद ‘‘हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी के इस्तीफे को स्वीकार कर’’ लेंगे। यह घोषणा गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने की। उन्होंने सोमवार को जमैका में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन एवं क्षेत्रीय व्यापारिक गुट ‘कैरिकॉम’ के सदस्यों और अन्य अधिकारियों के साथ कई घंटों तक बंद दरवाजों के पीछे जरूरी बैठक की थी। प्रस्तावित सत्ता हस्तांतरण परिषद का विवरण साझा करने से पहले अली ने कहा, ‘‘मैं हैती की सेवा करने के लिए प्रधानमंत्री हेनरी को धन्यवाद देना चाहता हूं।’’ हैती में 1987 में संविधान को स्वीकार किया गया था। इसके बाद से हेनरी सबसे लंबे कार्यकाल तक प्रधानमंत्री के पद पर रहने वाले नेता हैं। इससे पहले सोमवार को ब्लिंकन ने हैती में एक बहुराष्ट्रीय बल की तैनाती के वित्तपोषण के लिए अतिरिक्त 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर मुहैया कराए जाने की घोषणा की थी। ब्लिंकन ने अतिरिक्त तीन करोड़ 30 लाख डॉलर की अतिरिक्त मानवीय सहायता की भी घोषणा की। क्रेडिट :…
गाजा में आम नागरिकों की जान की रक्षा न करके नेतन्याहू ‘‘इजराइल को नुकसान’’ पहुंचा रहे हैं: बाइडन
विलमिंगटन (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को कहा कि उन्हें लगता है कि…