भारत को 2024 में तेज गेंदबाजों की बड़ी खेप तैयार करने पर ध्यान देना चाहिए: इरफान पठान

नयी दिल्ली, पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि भारत को 2024 में अपने…

सहकारी समितियों को ग्रामीण जीवन का मजबूत हिस्सा बनाने के लिए काम कर रही है सरकार : प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार की कल्‍याणकारी योजनाओं से…

आप लोगों को बदल नहीं सकते , अतीत में हुई आलोचना पर बोले केएल राहुल

नयी दिल्ली, दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट और वनडे श्रृंखला में शतक जमाकर शानदार वापसी करने वाले…

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में नदारद रहे चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

जयपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सवाई मानसिंह अस्पताल के बांगड़ परिसर का…

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में नदारद रहे चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

जयपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सवाई मानसिंह अस्पताल के बांगड़ परिसर का…

सोनिया लाठेर, एस कलैवानी की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीत से शुरुआत

ग्रेटर नोएडा, विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) की सोनिया लाठेर और तमिलनाडु की एस कलैवानी ने महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के पहले दिन शुक्रवार को यहां जीत से शुरुआत की।  सोनिया ने 57 किग्रा के पहले दौर के मैच में मध्य प्रदेश की माही लामा के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की और 5-0 से आसान जीत हासिल की। पिछले बार की रजत पदक विजेता कलैवानी ने 48 किग्रा भार वर्ग में केरल की मिलानो एमजे को आसानी से हराया। कलैवानी के आक्रामक रवैये के कारण रेफरी को तीसरे राउंड के बीच में ही मुकाबला रोकना पड़ा था। कलैवानी का अगला मुकाबला हरियाणा की गीतिका से होगा जिन्होंने तेलंगाना की मेराज बेगम को हराया। हरियाणा की ही रिंकू (52 किग्रा) और तन्नु (57 किग्रा) भी अगले दौर में पहुंच गई हैं। एशियाई युवा चैंपियनशिप 2021 की रजत पदक विजेता उत्तराखंड की निवेदिता कार्की (48 किग्रा) ने मेघालय की वेरोनिया सोहसांग पर आसान जीत दर्ज की।…

पिछले तीन चार महीने मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण थे, शुक्र है कि शतक बना सका : सैमसन

पार्ल, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि पिछले तीन चार महीने उनके लिये मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण थे लेकिन उन्होंने खुद पर काफी मेहनत की और पहला वनडे शतक बनाकर वापसी कर सके ।   भारत में इस साल हुए वनडे विश्व कप के लिये सैमसन टीम में जगह नहीं बना सके थे क्योंकि चयनकर्ताओं ने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को तरजीह दी ।   संजू ने तीसरे वनडे में 78 रन से मिली जीत के बाद कहा ,‘‘ पिछले तीन चार महीने मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण थे । उन सबसे गुजरकर यहां आकर शतक जमाना काफी बड़ी बात है । मैं बहुत खुश हूं ।’’  सैमसन को एशियाई खेलों के लिये भी टीम में नहीं चुना गया था ।  सैमसन ने कहा ,‘‘ खेल मेरे खून में है । मेरे पिता भी खिलाड़ी रहे हैं लिहाजा हर झटके के बाद वापसी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है । खुद पर मेहनत करते रहो और मजबूती से वापसी का प्रयास करो ।’’  अपनी 108 रन की पारी के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मैं स्कोर कार्ड देख ही नहीं रहा था । मैं सिर्फ गेंद को देखकर उसके हिसाब से खेल रहा था । मेरा ध्यान प्रक्रिया और गेंद दर गेंद फोकस करने पर था ।तिलक वर्मा के आने के बाद पहले चार पांच ओवर कठिन रहे लेकिन उसके बाद हमने सहज होकर खेला ।’’ क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो…

गिलेस्पी ने स्टार्क के बड़ी राशि में बिकने का समर्थन किया, पर कमिंस की राशि पर सवाल उठाये

सिडनी, पूर्व आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी में पैट कमिंस को मिली राशि पर सवाल उठाते हुए कहा कि टी20 क्रिकेट इस तेज गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रारूप नहीं है लेकिन उन्होंने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ की बड़ी राशि में बिकने का समर्थन किया।  मंगलवार को दुबई में हुई आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बोली लगाने की होड़ के बाद कमिंस दूसरी सर्वश्रेष्ठ राशि में बिके। सनराइजर्स हैदराबाद ने आस्ट्रेलियाई कप्तान को खरीदने में 20.50 करोड़ रुपये की राशि खर्च की।  गिलेस्पी ने ‘सेन रेडियो’ से कहा, ‘‘पैट निश्चित रूप से बेहतरीन गेंदबाज है और बेहतरीन कप्तान भी, जो हमने देखा है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि टी20 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रारूप है। ’’  उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह एक टेस्ट गेंदबाज है। मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट उनकी कमाई का जरिया है। ’’ ऐसा नहीं है कि कमिंस को आईपीएल नीलामी में पहली बार इतनी बड़ी राशि मिली है,…

कुत्ते के काटने और 50 टांके लगने के बाद विकेटकीपिंग के लिए तैयार हैं एलिसा हीली

मुंबई, आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने बुधवार को खुलासा किया कि स्टैफोर्डशर टेरियर प्रजाति के कुत्ते के पालतू बच्चों के काटने से उनके दाहिने हाथ की तर्जनी ऊंगली गंभीर रूप से चोटिल हो गयी थी जिसके बाद इसकी एक सर्जरी की गयी और 50 टांके लगाये गये।  इस घटना को करीब दो महीने हो गये हैं और विकेटकीपर बल्लेबाज हीली का कहना है कि वह मैदान में वापसी के लिए उत्साहित हैं।  वह टेस्ट और सफेद गेंद की श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान हैं और विकेटकीपिंग भी करेंगी।  अक्टूबर में हीली स्टैफोर्डशर टेरियर प्रजाति के कुत्ते के दो पालतू बच्चों को अलग करने की कोशिश कर रही थीं तभी उनके हाथ में यह गंभीर चोट लगी।  वानखेडे स्टेडियम में मीडिया बातचीत के दौरान 33 वर्षीय हीली ने कहा कि वह अब भी इस ऊंगली में कुछ भी महसूस नहीं कर सकतीं।  उन्होंने कहा, ‘‘ऊंगली वैसे ठीक है। पर अब भी मैं दाहिने हाथ की तर्जनी ऊंगली के अंदर कोई संवेदन महसूस नहीं कर सकती। लेकिन खेल में वापसी करना अच्छा है। मैंने घर पर बैठकर महिला बिग बैश लीग देखी, मुझे क्रिकेट की कमी खल रही थी इसलिये यहां आकर विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी करने का मौका मिलने से उत्साहित हूं। ’’ इस घटना से पहले हीली ने सिडनी सिक्सर्स के लिए महिला बिग बैश लीग में महज एक मैच ही खेला था।  उन्होंने कहा, ‘‘ऊंगली अब ठीक है और हां मैं कल विकेटकीपिंग करूंगी जिसे लेकर मैं उत्साहित हूं। ’’ क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट…

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैच से सीख लेगी ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम: ताहलिया मैकग्रा

मुंबई, ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की उप कप्तान ताहलिया मैकग्रा ने मंगलवार को कहा कि उनकी…