दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोती नगर में 3-लेन फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस मौके…
Category: दिल्ली एनसीआर
अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए हेमा मालिनी को डाक विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाए: मंत्री
भोपाल, मध्य प्रदेश के एक वरिष्ठ मंत्री ने डाक विभाग को अपनी निवेश और बचत योजनाओं में अधिक जमा प्राप्त करने के लिए अभिनेत्री हेमा मालिनी को अपना ‘ब्रांड एंबेसडर’ नियुक्त करने का सुझाव दिया है। जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने मंगलवार को खंडवा में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) का उद्घाटन करते हुए यह सुझाव दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डाक विभाग का कोई ‘ब्रांड एंबेसडर’ नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की मथुरा से सांसद हेमा मालिनी का नाम सुझाया। मंत्री ने कहा, “मैंने हेमा मालिनी का नाम क्यों लिया? वह भारतीय संस्कृति, सभ्यता और मूल्यों का प्रतीक हैं। उन्होंने किसी भी फिल्म में ऐसी कोई भूमिका नहीं निभाई जिसमें दर्शकों को अपना चेहरा छिपाना पड़े।” शाह ने डाक विभाग की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इसकी निवेश और बचत योजनाएं बैंकों की तुलना में बेहतर ब्याज देती हैं, लेकिन खराब प्रचार के कारण पिछड़ रही हैं। उन्होंने कहा, ”वह (हेमा मालिनी) तीन-चार बार सांसद बनीं, लेकिन आप (डाक विभाग के अधिकारी) उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर नहीं बना रहे हैं।’’ शाह ने कहा,…
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एनसीसी विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दी
नयी दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ अब एनसीसी में 3,00,000 कैडेट और शामिल किए जाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसके विस्तार से देश भर के शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी के लिए बढ़ती मांग पूरी होने की उम्मीद है। इसमें कहा गया, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और इसमें 3,00,000 कैडेट शामिल किए जाएंगे।’’ मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”एनसीसी में साल 1948 में केवल 20,000 कैडेट थे, लेकिन विस्तार प्रस्ताव की मंजूरी के बाद एनसीसी में अब 20 लाख कैडेट की स्वीकृत संख्या होगी। इससे यह दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन कहलाएगा।” इसमें कहा गया कि एनसीसी की विस्तार योजना के तहत चार नये समूह मुख्यालय की स्थापना की जाएगी और दो नई एनसीसी इकाइयों को भी शामिल किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा, ”…
दिल्ली शिक्षा विभाग ने 2024-25 सत्र के लिए दिल्ली के स्कूलों के लिए कैलेंडर जारी किया
दिल्ली सरकार के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2024-25 स्कूल वर्ष के लिए वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी…
दिल्ली एलजी, दिल्ली सीएम ने दिल्ली की पहली इंजीनियर्ड सेनेटरी लैंडफिल साइट का उद्घाटन किया
दिल्ली के एलजी वी.के. ₹ 42.31 करोड़ का, 30.9.2021 को शुरू हुआ। इस अत्याधुनिक संयंत्र के…
अगली महामारी? यह पृथ्वी के वन्य जीवन में पहले से मौजूद है
(नॉर्विच (यूके), मैं एक संरक्षण जीवविज्ञानी हूं जो उभरते संक्रामक रोगों का अध्ययन करता है। जब…
अनिश्चितताओं के बावजूद भारत का निर्यात चालू वित्त वर्ष में पिछले साल के बराबर रहेगा: गोयल
नयी दिल्ली, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया कि वैश्विक व्यापार में मंदी…
सरकार ने सीएए के तहत भारतीय नागरिकता चाहने वालों के लिए शुरू किया पोर्टल
नयी दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने के पात्र लोगों के लिए मंगलवार को एक पोर्टल ‘लॉन्च’ किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। यह कदम सरकार द्वारा सीएए 2019 के कार्यान्वयन के लिए नियमों को अधिसूचित करने के एक दिन बाद आया है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सीएए-2019 के तहत नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 अधिसूचित कर दिये गये हैं और एक नया पोर्टल ‘लॉन्च’ किया गया है।’’ प्रवक्ता ने कहा सीएए-2019 के तहत पात्र व्यक्ति इस पोर्टल पर नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं। मोबाइल ‘ऐप’ के माध्यम से आवेदन की सुविधा के लिए शीघ्र ही एक मोबाइल ऐप ‘सीएए-2019’ भी जारी किया जाएगा। केंद्र ने सोमवार को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019…
झारखंड के राज्यपाल ने सीएए लागू किये जाने का स्वागत किया
रांची, झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के कार्यान्वयन की सराहना की और कहा कि भारत अनाथों का देश नहीं हो सकता है जो किसी को भी उनकी इच्छा के अनुरूप जब चाहे आने और जाने की अनुमति दे। कानून के विरोध के बारे में संवाददाताओं के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी भी नई चीज पर शुरुआत में सवाल उठाया जाता है। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘भारत अनाथों का देश नहीं हो सकता, जहां कोई भी आ सके और बाहर जा सके। हमें इसे सुव्यवस्थित करना होगा। यह (सीएए का कार्यान्वयन) उस दिशा में एक अच्छा कदम है।’’ राधाकृष्णन ने कहा कि अवैध प्रवास को रोकना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी आबादी पहले से ही 140 करोड़ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन सभी जनसांख्यिकीय परिवर्तनों को देखने के बाद इसे लागू किया जाना चाहिए।’’ सीएए के कार्यान्वयन के लिए नियमों को सोमवार को अधिसूचित किया गया, जिससे 31…
खट्टर का इस्तीफा, नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री
नयी दिल्ली/चंडीगढ़, आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को हुए एक नाटकीय घटनाक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और इसके कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी विधायक सुभाष सुधा और जे पी दलाल ने घोषणा की कि सैनी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे और वह पांच बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सैनी (54) को खट्टर का करीबी माना जाता है। वह खट्टर की जगह लेंगे, जिनका अक्टूबर के अंत में मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल खत्म होना था। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और हरियाणा मामलों के प्रभारी बिप्लब देब मौजूद थे। नेता चुने जाने के बाद सैनी ने खट्टर और अन्य नेताओं के साथ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सैनी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ‘सर्वसम्मति’ से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य नेताओं का आभार जताया। देब ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मनोहर लाल खटटर के नेतृत्व में शुरू हुए हरियाणा के विकास कार्यों को वह आगे बढ़ाते हुए राज्य को विकास के मामले में आगे लेकर जायेंगे।’’ अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद हैं और पिछले साल अक्टूबर में ओम प्रकाश धनखड़ को हटाकर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस बदलाव को ओबीसी समुदाय पर अपनी पकड़ मजबूत करने के भाजपा के प्रयास के तौर पर देखा गया था। राज्य में सबसे अधिक आबादी जाट समुदाय की है। माना जाता है कि इस समुदाय का वोट कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी)…