वाशिंगटन, अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में उत्तरी अमेरिका के मंदिरों में सप्ताह भर विशेष समारोह आयोजित करने की तैयारी चल रही है। इन मंदिरों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। ‘हिंदू मंदिर एम्पावरमेंट काउंसिल’ (एचएमईसी) की तेजल शाह ने पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘यह हमारा सौभाग्य है तथा हमारे लिए आशीर्वाद है कि हम इस जश्न का हिस्सा बनने जा रहे हैं और हमारे सपनों का मंदिर लंबे इंतजार तथा संघर्ष के बाद आकार ले रहा है। अमेरिका और कनाडा में हर कोई इसके लिए बेहद उत्साहित है। हर कोई राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।’’ ‘एचएमईसी’ अमेरिका में 1,100 से अधिक हिंदू मंदिरों की सर्वोच्च संस्था है। उन्होंने कहा कि उत्तरी अमेरिका के छोटे और बड़े मंदिरों में सप्ताह भर चलने वाले उत्सव 15 जनवरी से शुरू होंगे और इनका समापन अयोध्या से राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सीधा प्रसारण दिखाने के साथ किया जाएगा। शाह ने कहा कि उत्सव को लेकर लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और उन्हें उम्मीद है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखने के लिए हजारों लोग मंदिरों में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘कार्यक्रम के अंत में हम सभी संकल्प भी लेंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व के समय के अनुसार समारोह 21 जनवरी की रात 11 बजे होगा। इसलिए हम सभी भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से शामिल होंगे।’’ क्रेडिट :…
Category: देश
नौकरी के बदले जमीन: ईडी ने तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद को धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए तलब किया
नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘रेलवे में नौकरी के बदले जमीन’ धनशोधन मामले की जांच के क्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके पिता एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद को पूछताछ के लिए तलब किया है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को दी। तेजस्वी (34) को 22 दिसंबर को संघीय एजेंसी के दिल्ली कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है, वहीं लालू प्रसाद को अगले सप्ताह 27 दिसंबर को धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपने बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने को कहा गया है। इस मामले में ईडी एक बार 11 अप्रैल को तेजस्वी यादव से करीब आठ घंटे तक पूछताछ कर चुकी है लेकिन यह पहली बार है जब उसने लालू को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है। यह समन लालू प्रसाद परिवार के एक कथित “करीबी सहयोगी” अमित कात्याल से पूछताछ के बाद आया है। कात्याल को ईडी ने नवंबर में गिरफ्तार किया था। कथित घोटाला उस समय का है जब लालू संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)-1 सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि 2004…
स्टोन क्रशर बंद होने को लेकर भाजपा विधायकों का हिमाचल प्रदेश विधानसभा से बहिर्गमन
धर्मशाला, स्टोन क्रशर बंद होने को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने बुधवार को राज्य विधानसभा से बहिर्गमन किया। सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के बीच तीखी टिप्पणियां देखी गईं। मामले में हस्तक्षेप करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्टोन क्रशर बंद करने का कारण बताया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जैसे ही अगले प्रश्न के लिए कहा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने सरकार पर अधूरी जानकारी देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी और बहिर्गमन किया। सुक्खू ने कहा कि सरकार खनन से 5 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने की योजना बना रही है और मौजूदा खनन नीति में संशोधन का प्रस्ताव है क्योंकि इससे कथित तौर पर राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि मॉनसून के दौरान ब्यास बेसिन में 128 स्टोन क्रशर को बंद करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन कोई राजस्व हानि नहीं हुई, क्योंकि बारिश के मौसम के दौरान 15 सितंबर तक स्टोन क्रशर को बंद करना एक सामान्य प्रथा है। सुक्खू ने गिट्टी और रेत की दर में बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार निर्माण लागत में रेत और पत्थर की कीमत भी जोड़ने पर विचार कर रही है। बिक्रम सिंह ठाकुर और बिपिन सिंह परमार (दोनों भाजपा) ने सरकार के फैसले को “जनविरोधी” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसने न केवल लोगों को अधिक कीमत चुकाने के लिए मजबूर किया गया,…
अमित शाह जो कहते हैं वह करते हैं, जो नहीं कहते हैं उसे जरूर करते हैं: हेमा मालिनी
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बुधवार को लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की और अक्षय कुमार की एक फिल्म के संवाद से मिलते-जुलते शब्दों का उपयोग करते हुए कहा कि ‘‘अमित शाह जो कहते हैं वह करते हैं और जो नहीं कहते उसे (वह) जरूर करते हैं।’’ उन्होंने भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023 पर चर्चा में भाग लेते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि तीनों विधेयकों के कानून बनने के बाद अपराधियों की रूह कांपने लगेगी। हेमा मालिनी ने कहा, ‘‘अमित शाह जो कहते हैं वह करते हैं और जो नहीं कहते हैं उसे (वह) जरूर करते हैं।’’ उन्होंने किसी फिल्म का उल्लेख नहीं किया,…
जम्मू कश्मीर में सर्दी का सितम जारी, शुरू होने वाली है हाड़ कंपाने वाली ठंड
श्रीनगर, कश्मीर में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और…
समाज के सभी वर्गों की राय लेने के बाद जाति आधारित गणना पर कोई निर्णय लेंगे : मुख्यमंत्री शिंदे
नागपुर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि जाति आधारित गणना पर कोई…
नई दिल्ली में बीआईएसएजी-एन कार्यालय का उद्घाटन
पीएम गतिशक्ति के लिए भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान (बीआईएसएजी-एन) के कार्यालय-सह-प्रशिक्षण केंद्र…
नरेंद्र मोदी ने इज़राइल के प्रधान मंत्री के साथ टेलीफोन पर बातचीत की
19 दिसंबर को भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इज़राइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के…
पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति को फोन किया; संसद परिसर में कुछ सांसदों की नौटंकी से दुखी हूं
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से एक टेलीफोन कॉल आया और…
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक कद हासिल किया है: भूपेन्द्र यादव
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री; और श्रम एवं रोजगार भूपेन्द्र यादव ने आज कहा…