सिडनी, इस बात पर आम सहमति बढ़ रही है कि पर्यावरणीय समस्याएं, विशेष रूप से जलवायु…
Category: विश्व
अमेरिकी सीनेट में यूक्रेन को सहायता देने संबंधी प्रस्ताव गिरा, बाइडन ने ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया
वाशिंगटन, अमेरिकी सीनेट में राष्ट्रपति जो बाइडन की अपील के बावजूद रिपब्लिकन पार्टी के समर्थन वापस…
चुनाव प्रचार अभियान में बच्चों का इस्तेमाल न करें राजनीतिक दल: निर्वाचन आयोग
नयी दिल्ली, लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने सोमवार को राजनीतिक दलों से कहा कि…
फुटबॉल विश्व कप 2026 का फाइनल न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा
न्यूयॉर्क, फुटबॉल विश्व कप 2026 का फाइनल अमेरिका के न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला…
कराची में पाकिस्तान चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर विस्फोट
कराची, तीन फरवरी (भाषा) पाकिस्तान के कराची में निर्वाचन आयोग के प्रांतीय कार्यालय के समीप मिले…
पीएम मोदी ने यूपीआई के औपचारिक लॉन्च के लिए फ्रांस को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस के एफिल टॉवर में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के औपचारिक लॉन्च…
आर्द्र भूमियों को बचाने के मामले में भारत से बहुत कुछ सीख सकती है दुनिया : रामसर कन्वेंशन महासचिव
इंदौर (मध्यप्रदेश), स्विट्जरलैंड स्थित रामसर कन्वेंशन की महासचिव मुसोंडा मुंबा ने शुक्रवार को कहा कि आर्द्र भूमियों को बचाकर जैव विविधता के संरक्षण के मामले में दुनिया भारत से बहुत कुछ सीख सकती है। मुंबा ने विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर इंदौर के सिरपुर तालाब के किनारे आयोजित कार्यक्रम में कहा,‘‘आर्द्र भूमियों को बचाकर जैव विविधता संरक्षण के लिए भारत में काफी काम हो रहा है। दुनिया भारत से इस मामले में बहुत कुछ सीख सकती है।’’ उन्होंने भारत के लोगों से अपील की कि वे आर्द्र भूमियों के संरक्षण की कहानियों को दुनिया से साझा करें। भारत में अधिसूचित रामसर स्थलों की तादाद हाल ही में 75 से बढ़कर 80 होने के लिए मुंबा ने केंद्र सरकार को बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा,‘‘भारत सरकार 1982 में रामसर कन्वेंशन से जुड़ी थी। शुरुआत में भारत में राजस्थान के केवलादेव (राष्ट्रीय उद्यान) और उड़ीसा की चिल्का झील के रूप में केवल दो रामसर स्थल अधिसूचित थे। आज देश में ऐसे स्थलों की तादाद बढ़कर 80 पर पहुंच गई है।’’ मुंबा ने विस्तृत जानकारी दिए बगैर कहा,‘‘हमारे पास भारत के लिए एक तोहफा है। इसके खुलासे के लिए हमें थोड़ा वक्त दीजिए।’ उन्होंने ‘‘आर्द्र भूमियां और मानवीय कुशल-क्षेम’’ विषय पर आधारित र्यक्रम में कहा कि वह पहली बार भारत आई हैं और जल स्त्रोतों के संरक्षण को लेकर देश के इतिहास के बारे में जानकर चमत्कृत हो गई हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा दौर में नदियों, झीलों और तालाबों जैसे जल स्त्रोतों को बचाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य की जीवन शैली में बदलाव और गंदा पानी बहाए जाने के चलते जल स्रोत प्रदूषित हो रहे हैं जिससे पारिस्थितिकी तंत्र और जीव-जंतुओं पर बुरा असर पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इंदौर को जल्द ही आर्द्र भूमि वाले शहर का दर्जा देगी। …
भारतीय अमेरिकी निक्की हेली ने ट्रंप और बाइडन को ‘‘खड़ूस बूढ़े’’ करार दिया
वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की भारतीय अमेरिकी दावेदार निक्की हेली ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘‘खड़ूस बूढ़े’’ (ग्रंपी ओल्ड मैन) बताया। हेली ने ‘ग्रंपी ओल्ड मैन’ फिल्म का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने फिल्म के पोस्टर पर अभिनेताओं के चेहरे के स्थान पर अपने प्रतिद्वंद्वियों के चेहरे लगाकर इसे अपने सोशल मीडिया मंच पर साझा किया। हेली ने यह पोस्ट ऐसे समय में साझा की जब रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया के तहत इस महीने साउथ कैरोलाइना के अहम प्राइमरी चुनाव होने वाले हैं और इस प्राइमरी चुनाव में हेली की स्थिति ‘करो या मरो’ वाली है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत और साउथ कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर हेली (52) एकमात्र दावेदार बची हैं जो रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के लिए ट्रंप (77) को चुनौती दे रही हैं। ट्रंप रिपब्लिकन उम्मीदवार और बाइडन (81) डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने के सबसे प्रबल दावेदार हैं। ‘खूसट बूढ़े’ यानी ‘ग्रंपी ओल्ड मैन’ थीम के तहत राजनीतिक विज्ञापनों की नयी श्रृंखला के तहत हेली ने ट्रंप और बाइडन की उम्र को लेकर उन पर निशाना साधा। उन्होंने 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘ग्रंपी ओल्ड मैन’ का ऐसा पोस्टर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया जिसमें फिल्म कलाकारों के चेहरों की जगह बाइडन और ट्रंप के चेहरे लगे थे। हेली ने ट्रंप को कड़ी टक्कर देने की प्रतिबद्धता जताते हुए संवाददाताओं से बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘मैं कहीं नहीं जा रही। हमें देश को बचाना है।’’ बाइडन अमेरिका के अब तक के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। हेली के चुनाव प्रचार अभियान दल ने ‘ग्रंपी ओल्ड मैन’ विज्ञापन श्रृंखला के दौरान निक्की हेली से बहस करने से ट्रंप के इनकार की बात को रेखांकित किया। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया,…
तीन ऑफलाइन, तीन ऑनलाइन भारतीय बाजार दुनिया के ‘बदनाम’ बाजारों की सूची में
वाशिंगटन, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधियों की ‘बदनाम’ बाजारों की मंगलवार को जारी सूची में नयी दिल्ली सहित…
असमंजस में नेतान्याहू, एक ओर बंधकों की रिहाई की चुनौती तो दूसरी ओर युद्ध खत्म करने का दबाव
लॉस एंजिलिस, हमास-इजराइल युद्ध को चार महीने पूरे होने वाले हैं, ऐसे में कुछ इजराइली गाजा…